परिचय : हम यहाँ क्यों हैं?
वर्तमान पीढ़ी तर्क चाहती है, प्रमाण चाहती है और सबसे महत्वपूर्ण—उपयोगिता चाहती है। हम महावीर को पूजते तो हैं, लेकिन उन्हें समझते कितना हैं?
”जइ जाणसि तो जंपहि" (यदि जानते हो, तो बोलो) – इसी आगम वाक्य को आधार मानकर इस ब्लॉग की शुरुआत की जा रही है।
वर्तमान पीढ़ी तर्क चाहती है, प्रमाण चाहती है और सबसे महत्वपूर्ण—उपयोगिता चाहती है। हम महावीर को पूजते तो हैं, लेकिन उन्हें समझते कितना हैं?
जैन दर्शन केवल त्याग और तपस्या का मार्ग नहीं है, बल्कि यह अनेकांतवाद (Open-mindedness), अपरिग्रह (Sustainable Living) और अहिंसा (Co-existence) का एक व्यावहारिक प्रबंधन शास्त्र (Management Science) है।
इस ब्लॉग का उद्देश्य
- पाखंड से मुक्ति — धर्म के नाम पर फैली कुरीतियों और प्रदर्शनवाद पर चोट, जो हमें मूल तत्व से दूर ले जाते हैं।
- आगम का सरलीकरण — प्राचीन आगम साहित्य की गूढ़ बातों को आज की भाषा और आज की समस्याओं के समाधान के रूप में प्रस्तुत करना।
- विवेकपूर्ण चर्चा — क्रियाकांड के पीछे छिपे वैज्ञानिक कारणों को समझना और जहाँ केवल लकीर पीटी जा रही है, वहाँ प्रश्न खड़े करना।
- युवा पीढ़ी से संवाद — नई पीढ़ी को यह बताना कि महावीर का दर्शन आउटडेटेड नहीं, बल्कि अपडेटेड जीवन जीने की कला है।
यह मंच केवल मेरे विचारों का नहीं, बल्कि हमारी साझा वैचारिक क्रांति का है। आइए, महावीर के दर्शन को संप्रदायों की दीवारों से बाहर निकालकर जीवन के खुले आंगन में लेकर आएं।